बिग ब्रेकिंगः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यूपी चुनाव के वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाए गए, ओबीसी चेहरा को आजमाएगी कांग्रेस, के सी वेणुगोपाल ने जारी किया प्रेस नोट
नई दिल्ली,2 अक्टूबर 2021। दिल्ली से एक बड़ी खबर आ रही है…छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।
उत्तर प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। समझा जाता है कि बघेल के किसान और ओबीसी लीडर के चेहरे को देखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने यह फैसला किया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल ने उक्ताशय की प्रेस रिलीज़ जारी की है।