बिग ब्रेकिंगः अमित शाह से मिलने पहुंचे पंजाब के एक्स सीएम कैप्टन अमरिंदर, भाजपा में शामिल होने की अटकलें पकड़ी जोर
NPG.NEWS
नई दिल्ली, 29 सितंबर 2021। पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटाए गए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अभी-अभी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने उनके घर पहुंचे हैं।
कैप्टन कल दिल्ली आए थे। उनके चंडीगढ़ से रवाना होने से पहले ही उनके भाजपा प्रवेश की अटकलें तेज हो गई थी। हालांकि, दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्होंने इस बात को खारिज किया था कि उनकी किसी राजनीतिज्ञ से मुलाकात का प्रोग्राम नहीं है। उन्होने कहा था कि वे अपना घर खाली करने पहुंचे हैं।
लेकिन, अभी-अभी खबर आई है कि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर अमित शाह से मिलने पहुंच गए हैं। संकेत हैं, अमित शाह से मिलने के बाद अमरिंदर बीजेपी अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा से मिल सकते हैं।