Big ब्रेकिंग: कोरोना अस्पताल में आग से 4 मरीजों की मौत, एक जिंदा जला, 3 की दम घूँटने से मौत, कलेक्टर और कप्तान मौके पर
रायपुर,17 अप्रैल 2021। राजधानी के टिकरापारा स्थित राजधानी अस्पताल में आग लग जाने से कोरोना संक्रमित चार मरीज़ों की मौत हुई है। मौक़े पर कलेक्टर भारती दासन और कप्तान अजय यादव मौजुद हैं।
घटना को लेकर प्रारंभिक तौर पर बताया गया है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। लेकिन आग और धुएं ने भयावह रुप लिया और जब तक कि कोविड वार्ड के आईसीयू में मरीज़ों को बाहर निकाला जाता, चार मरीज़ों ने दम तोड़ दिया।
मौक़े पर मौजुद कप्तान अजय यादव ने NPG को बताया
“अब तक की जाँच में जैसी थानेदार की सूचना है चार मरीज़ों की मौत हुई है.. इनमें से एक की जलने से जबकि बाक़ी तीन की दम घूंटने से मौत हुई है”
घटना का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है लेकिन घटना की विकरालता और मरीज़ों के दम घूंटने से मौत के मसले ने जाँच में नए बिंदु ला दिए हैं। प्रशासन यह जाँच भी करेगा कि,क्या वेंटीलेशन समेत दिगर व्यवस्थाएँ थीं और यदि थीं तो कारगर थी या नहीं साथ ही यह भी जाँच की जाएगी कि, दुर्घटना में लापरवाही तो नहीं थी और यदि थी तो क्या थी और जवाबदेही किसकी है।
पहले प्रारंभिक तौर पर पाँच के मौत की सुचना आई थी, जो कि स्पष्ट हुआ कि हादसे के ठीक पहले एक महिला की मौत हुई थी। उस मृत्यु का इस आगज़नी से वास्ता नहीं था, लेकिन आँकड़ों में जरुर गफ़लत हो गई।
अब तक दी गई जानकारी के अनुसार रमेश साहू की मौत जलने से.. एल इश्वर राव, वंदना गजमल, और देवकी सोनकर की मौत दम घूंटने से हुई है।
अस्पताल 2014 से रजिस्टर्ड है, यह आठ अप्रैल से कोविड सेंटर के रुप में सुचीबद्ध है। कुल 34 मरीज भर्ती थे जिनमें से 29 को अन्य जगह शिफ़्ट किया गया है।