भू-जल स्तर बढ़ाने बड़ा ऐलानः छत्तीसगढ़ में जल स्तर बढ़ाने के लिए नदियों और नालों में जगह-जगह बनाए जाएंगे डाइकवाॅल

Update: 2021-06-30 02:25 GMT

NPG.NEWS
रायपुर, 30 जून 2021। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है राज्य में भू-जल के स्तर को बढ़ाने के लिए नदियों और नालों के रेत वाले हिस्सों में जगह-जगह बनाए जाएंगे डाइकवाल।
मुख्यमंत्री श्री बघेल आज मनरेगा, नरवा विकास की समीक्षा बैठक में उपरोक्त निर्देश अधिकारियों को दिए। नरवा प्रोजेक्ट के कामों को गति प्रदान करने मुख्यमंत्री ने नदी और नालों के किनारे रेत वाले हिस्से में डाईकवाल बनाने को कहा है, जिससे भूमिगत और सतही पानी की उपलब्धता बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि जिन नदी-नालों में रेत अधिक है, वहां मिट्टी का डाईकवाल बनाकर पानी को रोका जाए। जिससे पेयजल, सिंचाई के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में मनरेगा, नरवा विकास, गोठान व ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती रेणु जी पिल्ले, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव वन श्री मनोज पिंगुआ, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री प्रसन्ना आर, सचिव जल संसाधन श्री अविनाश चंपावत, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी सहित वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित है।

Tags:    

Similar News