मनोज बाजपेयी का भोजपुरी रैप, रिलीज होते ही वायरल हुआ सॉन्ग ‘बंबई में का बा’

Update: 2020-09-10 08:57 GMT

मुंबई 10 सितम्बर 2020. बॉलीवुड के मशहूर डारेक्टर अनुभव सिन्हा का नया भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है, बंबई में का बा। इस म्यूजिक वीडियो में बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि ‘बंबई में का बा’ गाने की शूटिंग कोरोना वायरस के दौरान एक दिन में सिटी स्टूडियो में की गई है। पूरा गीत मनोज बाजपेयी द्वारा गाया और परफॉर्म किया गया है। पहली बार मनोज बाजपेयी भोजपुरी अंदाज में रैप करते सुनाई दे रहे हैं। फैन्स को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। अभी तक इस वीडियो को एक लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।

इस गाने को शेयर करते हुए मनोज बाजपेयी ने ट्वीट कर लिखा, ‘आप सभी लोगों के सामने जनता की भरपूर मांग पर पेश कर रहा हूं, प्यार के साथ। बंबई में का बा।’ ‘बंबई में का बा’ गाने में बताया गया है कि आखिर मुंबई शहर में ऐसी क्या चीज है जो पूरे देश के लोगों को यहां आने के लिए आकर्षित करती है। बिहार से ताल्लुक रखने वाले निर्माता और निर्देशक अनुभव सिन्हा को हमेशा से भोजपुरी संगीत सुनना पसंद है। ऐसे में अनुभव ने लॉकडाउन के दौरान अपने प्रोडक्शन बैनर बनारस मीडियावर्क्स के तहत भोजपुरी म्यूजिक वीडियो ‘बंबई में का बा’ की रचना निर्देशन और निर्माण किया है।

Full View

Tags:    

Similar News