राजधानी में ब्यूटी पार्लर व सैलून खुलेंगे… जिला प्रशासन ने शर्तों के साथ दी अनुमति… पान ठेले भी खुलेंगे…लेकिन इन शर्तों का करना होगा पालन

Update: 2020-05-18 16:58 GMT

रायपुर 18 मार्च 2020। करीब दो महीने बाद अब राजधानी रायपुर में मंगलवार से सैलून और ब्यूटी पार्लर खुल जायेंगे। हालांकि छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पहले ही ब्यूटी पार्लर और सैलून को खोलने की इजाजत दे दी गयी थी, लेकिन रायपुर में इसे बंद रखा गया था। रायपुर जिला प्रशासन की तरफ से देर शाम ब्यूटी पार्लर और सैलून को खोलने की इजाजत शर्तों के साथ दे दी गयी।

सैलून और ब्यूटी पार्लर के साथ-साथ पान-गुटखा की दुकानें भी कल से खुल जायेगी। इसके संचालन पर भी राजधानी रायपुर में लंबे समय से प्रतिबंध लगा था। हालांकि इन दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा।

जिला प्रशासन ने ब्यूटी पार्लर और सैलून संचालकों को सख्त हिदायत दी है कि वो अपने दुकानों में भीड़ इकट्ठा नहीं होने देंगे, मतलब लोगों को इंतजार नहीं करायेंगे। वहीं सैलून और पार्लर के हर सामान को भी सैनिटाइज करना होगा। दुकान के संचालन का वक्त सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया है।

Tags:    

Similar News