इस खिलाड़ी प्रवीण तांबे को BCCI ने किया निलंबित, विदेशी टी-20 लीग खेलने पर हुई कार्रवाई

Update: 2020-02-27 15:55 GMT

नईदिल्ली 27 फरवरी 2020। 2018 में क्रिकेट से संन्यास लेकर शारजाह में टी-10 लीग में खेला था। हालांकि बाद में उन्होंने अपना संन्यास वापस ले लिया था। उन्होंने कुछ और विदेशी टी-20 लीग भी खेला था जिसको लेकर यह कार्रवाई की गई है। बीसीसीसी के नियमों के अनुसार कोई भी खिलाड़ी बिना संन्यास लिए विदेशी लीग में भाग नहीं ले सकता।

आईपीएल के 13वें सीजन के लिए तांबे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनकी बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा था। तांबे पिछली बार 2016 में इस लीग में खेले थे। आईपीएल अध्यक्ष बृजेश पटेल के अनुसार तांबे के खिलाफ की गई बोर्ड द्वारा कार्रवाई की जानकारी केकेआर की फ्रेंचा को दे दी गई है। तांबे आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे।

प्रवीण तांबे ने साल 2018 में संन्यास का एलान करते हुए मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को इस्तीफा दे दिया था। विदेशी लीग खेलने के बाद उन्होंने इस्तीफा वापस लेकर मुंबई लीग में भाग लिया था।

Tags:    

Similar News