विधानसभा ब्रेकिंग : भाजपा के किसान मौत मामले के स्थगन प्रस्ताव पर हंगामा.. सदस्य बृहस्पति सिंह ने आसंदी से कहा – “स्थगन प्रस्ताव में जिस संजय सिंह किसान का नाम मृतकों की सुची में.. वो ज़िंदा है.. मेरा कार्यकर्ता है.. कहिए तो बात कराएँ”
भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित
रायपुर,23 दिसंबर 202। प्रदेश में किसानों की मौत विशेषकर आत्महत्या के बढ़ते मामलों पर स्थगन लाकर प्रदेश सरकार और सत्ता पक्ष को घेरने की क़वायद में विपक्ष तब निशाने पर आ गया जबकि सत्ता पक्ष के सदस्य बृहस्पति सिंह ने आसंदी को जानकारी दी –
““स्थगन प्रस्ताव में जिस संजय सिंह किसान का नाम मृतकों की सुची में.. वो ज़िंदा है.. मेरा कार्यकर्ता है.. कहिए तो बात कराएँ”
सदस्य बृहस्पति सिंह के ऐसा कहते ही सदस्य मोहन मरकाम समेत सत्ता पक्ष ने हंगामा कर दिया। संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने ज़िंदा किसान को मरा बताकर सदन में स्थगन पेश करने पर खेद प्रकट करने की बात कही। वहीं मोहन मरकाम ने कहा
“मृत किसानों की सुची में ज़िंदा किसान का नाम क्यों है ? यह किसानों के नाम पर जिंदा व्यक्ति को मार दे रहे हैं.. सदन से माफ़ी माँगनी चाहिए”
इसके साथ ही सत्ता पक्ष की ओर से नारेबाज़ी शुरु हो गई जिसके जवाब में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा-
“चर्चा शुरु कराई जाए”
लेकिन सत्ता पक्ष ने इसे लेकर हंगामा कर दिया। सदन में तेज नारेबाज़ी और शोरगुल हो गया। आसंदी ने सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित करने की व्यवस्था दी।