आदित्‍य बनकर आरिफ ने पूर्व IAS अफसर की बेटी से की शादी… अजमेर ले जाकर यातनाएं दी और जबरदस्ती धर्म बदलवाया

Update: 2021-07-05 03:19 GMT

आगरा 5 जुलाई 2021. यूपी के आगरा में एक हाई प्रोफाइल लव जिहाद का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरिफ हाशमी नाम के व्यक्ति ने अपना धर्म छिपाकर पहले उससे दोस्ती की, फिर धोखे से मांग में सिंदूर भरने की फोटो खींचकर ब्लैक मेल करने लगा। यही नहीं आरोपी ने रेप किया और धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोप है कि आरिफ हाशमी ने एक शख्‍स ने खुद को आदित्य बताकर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के एक पूर्व अधिकारी की बेटी से शादी कर ली और फिर उस पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया। पीड़‍िता ने इस मामले में पति के खिलाफ मारपीट, हत्या का प्रयास जैसे गंभीर आरोपों में भी केस दर्ज कराया है। आरोपी लखनऊ का एक लकड़ी कारोबारी बताया जा रहा है। पुलिस को समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी (आप) के कई शीर्ष नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें भी मिली हैं। बीजेपी नेता तेजिंदर सिंह बग्‍गा ने अपने ट्विटर हैंडल से इसकी तस्‍वीरें भी शेयर की हैं।

पीड़ित महिला की पहली शादी आगरा के एक फेमस परिवार में हपई थी. लेकिन साल 2005 में उसके पति की मौत हो गई थी. जिसके बाद से वह एक होटल चला रही थी. पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि साल 2010 में लखनऊ की एक पार्टी में उसकी मुलाकात आरिफ हाशमी से हुई थी. उस समय उसने अपना नाम आदित्य आर्य बताया था. खुद को उसने टिंबर मर्चेंट बताया था. उसने महिला को इपने साथ व्यापार करने का झांसा देकर फंसा लिया.

आरोपी आरिफ ने पहले तो महिला को टीका लगाते हुए एक फोटो खिंचवाई. फोटो देखकर ऐसा लग रहा था कि वह उसकी मांग में सिंदूर लगा रहा है. इसी फोटो के दम पर ब्लैकमेल कर उसने महिला से साल 2010 में ही आर्य समाज तरीके से शादी कर ली. शादी के कुछ साल बाद महिला को उस शख्‍स की असलियत मालूम हुई, जिसके बाद उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. महिला का कहना है कि उसने न सिर्फ पहचान छिपाई थी, बल्कि उसे धर्मांतरण के लिए भी मजबूर करना शुरू कर दिया. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरिफ हाशमी पहले भी कई लड़कियों को लव-जिहाद के जाल में फंसाकर उनकी जिंदगी बर्बाद कर चुका है.

Similar News