शराब की तस्करी करते गिरफ़्तार मुंगेली युंका अध्यक्ष राहुल सिंह, युंका से निकाले गए…

Update: 2020-04-16 12:43 GMT
शराब की तस्करी करते गिरफ़्तार मुंगेली युंका अध्यक्ष राहुल सिंह, युंका से निकाले गए…
  • whatsapp icon

रायपुर,16 अप्रैल 2020। मध्यप्रदेश से शराब की तस्करी करने के आरोप में छत्तीसगढ़ में गिरफ़्तार किए गए मुंगेली ज़िला युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सिंह को प्रदेश युवक कांग्रेस ने निष्कासित कर दिया है। प्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव अशरफ़ हुसैन ने उक्ताशय की जानकारी दी है।
प्रदेश युवक कांग्रेस ने राहुल सिंह के अपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने को बेहद शर्मनाक बताया है, और इसे कांग्रेस और युंका से रीति नीति के ख़िलाफ़ माना है।
पत्र में सुचित किया गया है कि राहुल सिंह का निष्कासन राष्ट्रीय सचिव और प्रभारी संतोष कोलकुंडा और प्रदेश युंका अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढी के आदेश पर किया गया है।

Tags:    

Similar News