भड़के वरिष्ठ विधायक ननकीराम कँवर.. बोले – “किसान धान उपजाया कि पाप किया है.. सरकार चला रहे हैं आप.. आपके अधिकारी फटकार लगा रहे हैं.. इतना ज्यादा धान कैसे ख़रीदा गया”
रायपुर,27 फ़रवरी 2020। राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान धान मसला फ़िर सदन में गूंजने लगा। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक इस मसले पर सरकार को घेर रहे थे। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा –
“धान और किसान पर सरकार बनाई, लेकिन ना बोनस मिला.. ना धान ख़रीदा गया.. किसान ठगे गए हैं”
इस पर विधायक विनोद चंद्राकर ने कहा –
“आप झूठ बोल रहे हैं.. में किसान हूँ पहले करेजा माफ़ हुआ है और उसके बाद किसानों ने धान बेचा है”
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को सीधे तौर पर झूठा कहे जाने पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा –
“मैं भी किसान हूँ.. और मुझे मुकम्मल मालूम है.. कितना धान लिया और कितना रोका गया.. आप लाईए अपना खाता खतौनी.. मैं बताता हूँ क्या सच है”
माहौल गरमाते देख विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने हस्तक्षेप कर व्यक्तव्य पूरा करने कहा, उसके बाद नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने फिर से बात कहना शुरु की।
तभी सदन के नेता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खड़े हुए और मुस्कुराते हुए कहा –
“धान पर आप स्थगन लाए और चर्चा से भाग गए.. अब चर्चा कर रहे हैं.. यह समय की बर्बादी नहीं है”
इस संवाद के बाद फिर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने धान और किसान पर बात शुरु की।
इस बीच वरिष्ठ विधायक ननकीराम कँवर ने कहा –
“मुख्यमंत्री जी आपके मेरे पर्सनल ट्रंम्स है.. पर सूनिए जो हाल धान ख़रीदी का हुआ है.. किसान को लगने लगा है वह धान उपजाया है या पाप किया है”
वरिष्ठ विधायक ननकीराम कँवर के तेवर तल्ख थे। पूरा सदन चूप उन्हें सूनता रहा.. वरिष्ठ विधायक ननकीराम कँवर ने कहा-
“आप सरकार चला रहे हैं.. आपके अधिकारी क्या कर रहे हैं.. ये धान ख़रीदी में अधिकारी फटकार लगाते हैं कि इतना ज़्यादा धान कैसे ख़रीदा गया”
वरिष्ठ विधायक ननकीराम कँवर ने यह कहा –
“ऐसे नहीं चलेगा.. सरकार हमने भी चलाई है”