अभिषेक बच्चन के जन्मदिन पर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या ने भी इस अंदाज में बर्थडे किया विश… लिखा ये पोस्ट

Update: 2020-02-05 09:36 GMT

नईदिल्ली 5 फरवरी 2020। ऐश्वर्या राय बच्चन ने अभिषेक बच्चन को खास अंदाज में बर्थडे विश किया। सोशल मीडिया पर उन्होंने फोटो शेयर करते हुए एक स्पेशल पोस्ट भी लिखा। इस दौरान पूरा बच्चन परिवार साथ नजर आया। अभिषेक बच्चन के माता-पिता, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी मस्ती के मूड में दिखाई दिए।

अभिषेक बच्चन को जन्मदिन की बधाई देते हुए अमिताभ बच्चन ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। ये उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा है। अमिताभ लिखते हैं कि 5 तारीख, धीरे-धीरे सुबह हो रही थी, अभिषेक ने जन्म लिया था, ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में। पूरा दिन घबराहट में निकला था। और इनके आने की खुशी भी थी। ये आए और पूरे घर में खुशहाली आई। मायने नहीं रखता चाहे कितने भी साल गुजर जाएं, बच्चा हमेशा बच्चा ही रहता है। आज अभिषेक 44 साल के हो गए हैं। लेकिन आज भी उनका वही मासूम चेहरा मैं देखता हूं।

 

Tags:    

Similar News