अमित शाह के कोरोना टेस्ट की खबरों का गृह मंत्रालय ने किया खंडन, मनोज तिवारी ने डिलीट किया ट्वीट
नई दिल्ली 9 अगस्त 2020। कोरोना संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती देश के गृह मंत्री अमित शाह का अभी तक दोबारा कोरोना टेस्ट नहीं किया गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने की खबरों के बाद सफाई पेश की. बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी ने अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने की जानकारी सबसे पहले बताई थी.
कोरोना पॉजेटिव आने के बाद 2 अगस्त को उन्हें गुडगांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि”उनकी तबीयत ठीक थी लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां एम्स (AIIMS) की एक टीम उनकी देखरेख कर रही थी। अस्पताल से भी वह सोशल मीडिया पर ऐक्टिव हैं। अस्पताल से भी वह कोरोना के खिलाफ लड़ाई में ऐक्टिव हैं और हर स्थिति को मॉनिटर कर रहे हैं।
कई मंत्री और मुख्यमंत्री संक्रमित
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और कैलाश चौधरी भी कोरोना पॉजिटिव हैं। 8 अगस्त को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह भारी उद्योग और संसदीय कार्य राज्य मंत्री हैं। उन्होंने भी खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी। हालांकि दोनों की तबीयत बिल्कुल ठीक है। वहीं मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और कर्नाटक के सीएम बीएस येदुरप्पा भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उनकी भी सेहत ठीक है। राज्यों के कई मंत्री भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। उत्तर प्रदेश की मंत्री कमल रानी की कोरोना से मौत हो गई थी।