ढाबे में काम करता मिला कथित माओवादी.. ढाबा संचालक समेत गिरफ़्तार.. कभी शिर्षस्थ माओवादियों में एक रहे रंजन यादव का बेटा है कथित माओवादी

Update: 2021-05-26 12:04 GMT

बलरामपुर,26 मई 2021।ज़िले की बरियो चौकी पुलिस ने क्षेत्र में संचालित ढाबे में दबिश देकर माओवादी को गिरफ़्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने ढाबा संचालक को भी गिरफ़्तार किया है। पुलिस का दावा है कि ढाबे से हथियार अवैध शराब बरामद की गई है।
कथित माओवादी की पहचान अनिल यादव के रुप में की गई है।अनिल यादव के विरुद्ध सामरी इलाक़े में आगज़नी की घटनाओं में शामिल होना बताया गया है।अनिल यादव को कभी शीर्षस्थ माओवादियों में एक रंजन यादव का लड़का बताया गया है।
वहीं ढाबा संचालक रविंद्र शर्मा को भी पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने दावा किया है कि ढाबे से हथियार अवैध शराब भी बरामद हुए हैं।
पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है, पुलिस को उम्मीद है कि बड़ी जानकारियाँ अनिल यादव से मिलेंगी। आपको बता दें रंजन यादव फ़िलहाल जेल में बंद है।
मामले को लेकर विस्तृत जानकारी बलरामपुर पुलिस कल तक दे सकती है।

Tags:    

Similar News