Air India ने इन पांच देशों में बंद किए अपने ऑफिस, कर्मचारियों को बुलाया वापस…. कोरोना संकट के चलते बड़ा फैसला

Update: 2020-08-12 13:26 GMT

नईदिल्ली 12 अगस्त 2020। कोरोना संकट को ध्‍यान में रखते हुए एयर इंडिया ने पांच देशों में अपने स्‍टेशन बंद कर दिए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, एयर इंडिया ने डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन, स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम, स्पेन की राजधानी मैड्रिड, मिलान (इटली) और वियाना (पॉर्चूगल) में अपने ऑफिस बंद करने का फैसला किया है। एयर इंडिया स्थानीय वकीलों से रायशुमारी के बाद इन कार्यालयों को बंद करने पर काम करेगा। ऐसे में जब कोरोना संकट के चलते अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानें शुरू नहीं हो पाई हैं, एयर इंडिया की ओर से उठाया गया यह बड़ा कदम माना जा रहा है।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक भारतीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने मिलान (इटली), स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम, डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन, स्पेन की राजधानी मैड्रिड और वियाना में अपने ऑफिस बंद करने का फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक कोरोना संकट में यात्रियों की कमी और कई महीनों तक एयर सर्विस पर संकट की आशंका के बाद मैनेजमेंट ने इन पांच जगहों पर ऑफिस बंद करने का फैसला किया है। बता दें कि कोरोना काल से पहले एयर इंडिया के उड़ाने इन देशों के लिए नियमित रूप से संचालित थीं, जो अब बंद है।

Tags:    

Similar News