आखिर आधी रात क्यों बुलानी पड़ी जया बच्चन को पुलिस…दर्ज की शिकायत…पढ़िए पूरी खबर…
मुम्बई 26 जुलाई 2020। फिल्म अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन फिलहाल अपने घर जलसा में क्वारेंटीन हैं। लेकिन अपने घर के बाहर बाइक वालों के उत्पात से काफी परेशान हैं। बाइकवालों के उत्पात से परेशान जया बच्चन ने इस बाबत पुलिस से शिकायत की है। मुंबई के जूहू स्थित जलसा के बाहर देर रात बाइक वालों का ग्रुप रेसिंग करता है, जिसकी वजह से जया बच्चन सो नहीं पाती हैं, यही वजह है कि जया बच्चन ने बाइकर्स ग्रुप के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर इन स्ट्रीट रेसर्स को पकड़ने की मुहिम शुरू कर दी है।
रिपोर्ट के अनुसार जया बच्चन ने पुलिस से जो शिकायत की है, उसमे उन्होंने कहा है कि रात 11 बजे से मध्य रात्रि तक बाइकर्स का गैंग सड़क पर तेज रफ्तार में बाइक चलाता है। जब ये बाइकर्स रेसिंग कर रहे थे, उस वक्त जया बच्चन घर में ही थीं और उन्होंने पुलिस वालों को फोन करके इसकी शिकायत की। जया ने पुलिस से मदद की अपील करते हुए इन इन बाइकर्स को रोकने को कहा, उन्होंने कहा कि इनकी वजह से काफी दिक्कत हो रही है। जिसके बाद जूहू पुलिस ने जलसा बंगले के पास पुलिस की एक टीम को भेजा, लेकिन तबतक बाइकर्स का ग्रुप वहां से जा चुका था।