राजधानी पुलिस एक्शन मोड पर, नामी बदमाश अज्जू सिंधी के खिलाफ NSA…. 52 माफियाओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं पर कार्रवाई 

Update: 2020-06-20 18:43 GMT
रायपुर 20 जून 2020। मुख्यमंत्री द्वारा माफियाओं, निगरानी बदमाश एवं गुण्डा बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किये गये है। आज इसी के तहत आईजी एवं SSP के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को माफियाओं, निगरानी बदमाश और गुण्डा बदमाशों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तेलीबांधा के नामी बदमाश अज्जू सिंधी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई की गई। अज्जू के खिलाफ राजधानी के अलग अलग थानों में लगभग 30 से अधिक मामले दर्ज है। साथ ही पुलिस ने अलग अलग थानों में दर्ज 52 माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई एवं 2 दर्ज़न से अधिक नए बदमाशो को थाने लाया गया है। राजधानी में शांति बनाए रखने और अपराधों में अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने पुराने बदमाशों की फ़ाइल भी खोली है। राजधानी पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
Tags:    

Similar News