जर्जर बिल्डिंग तोड़ने गये निगम अमले से तीखी झड़प….गुस्साये लोगों ने किया चक्का जाम… मशक्कत के बाद खाली कराया गया रोड

Update: 2020-02-22 08:28 GMT

रायपुर 22 फरवरी 2020। राजधानी में निगम अमले को उस दौरान विरोध का सामना करना पड़ा, जब वो जर्जर बिल्डिंग को तोड़ने के लिए पहुंची थी। विवाद को बाद नाराज लोगों ने चक्का जाम कर दिया। ये पूरा घटनाक्रम राजधानी के टिकरापारा इलाके की है।

दरअसल निगम की टीम स्वीपर कालोनी में जर्जर मकान तोड़ने के लिए गयी थी। ये मकान करीब 60 से 70 साल पुराना था और कभी भी धाराशायी हो सकता था। अनहोनी की किसी घटना के पहले निगम की टीम वहां पहुंची थी और जर्जर बिल्डिंग को गिराने की तैयारी कर रही थी।

इसी दौरान स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये और निगम अमले के खिलाफ विरोध छेड़ दिया। लोग चक्का जाम करने लगे। इसी दौरान टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और नाराज लोगों को शांत कराकर रोड खाली कराया।

Tags:    

Similar News