CG में मजदूरों से भरी पिकअप पेड़ से टकराईः तीन महिलाओं की मौत, 15 से ज्यादा घायल…कम करके घर लौट रहे थे सभी, तभी हुआ हादसा

Update: 2021-06-10 11:14 GMT
CG में मजदूरों से भरी पिकअप पेड़ से टकराईः तीन महिलाओं की मौत, 15 से ज्यादा घायल…कम करके घर लौट रहे थे सभी, तभी हुआ हादसा
  • whatsapp icon

राजनांदगांव 10 जून 2021। काम कर घर लौट रहे मजदूरों से भरी पिकअप पेड़ से टकरा गयी है। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गयी है। वहीं 15 से ज्यादा मजदूर घायल हो गये है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना डोगरगांव थाना क्षेत्र की है।……..
जानकारी के मुताबिक एबीस कंपनी की फैक्ट्री से देर शाम मजदूर काम करके पिकअप वाहन में अपने अपने घर लौट रहे थे। पिकअप में करीब 25 मजदूर सवार थे, इस दौरान उनकी पिकअप अनियंत्रित होकर रायतापाली और अर्जुनी के बीच एक पेड़ से जा टकरायी। हादसा इतना जबरदस्त था कि पिकअप सवार तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं कई मजूदर घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पुलिस सामुदायिक केंद्र डोंगरगांव लाया गया। वही गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल से बसंतपुर भेज गया है।
फिलहाल खबर लिखे जाने तक मृतक महिलाओं की शिनाख्त नहीं हो पायी थी।

Tags:    

Similar News