झीरम हमले को लेकर एक नया मामला हुआ दर्ज ….. जितेंद्र मुदलियार की शिकायत पर दो अलग-अलग धाराओं में हुई FIR…. अपनी शिकायत में कहा…

Update: 2020-05-27 08:28 GMT

जगदलपुर 27 मई 2020। झीरम हमले की 7वीं बरसी के एक दिन बाद एक और FIR दर्ज की गयी है। ये FIR हमले में मारे गये कांग्रेस नेता उदय मुदलियार के बेटे जितेंद्र मुदलियार की शिकायत पर की गयी है। इस शिकायत के आधार बस्तर एसपी दीपक झा के निर्देश पर दरभा थाने में अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दरभा में धारा 302, 120 B का मामला दर्ज हुआ है।

जितेंद्र मुदलियार के मुताबित मामले की एनआईए के द्वारा की जा रही जांच पर इस जांच से वो संतुष्ट नहीं है। अपनी शिकायत में कुछ अन्य बिंदुओं पर भी जांच करने की मांग उन्होंने की है। साथ ही घटना के कुछ साक्ष्य उनके पास भी होने का दावा किया गया है।

आपको बता दें कि 25 मई 2013 को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर नक्सली हमला हुआ था, इस हमले में कांग्रेस के शीर्ष नेता मारे गये थे। तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, उदय मुदलियार, विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा सहित कई शीर्ष नेताओं की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। कांग्रेस का मानना है कि ये हमला एक सुनियोजित राजनीतिक षड़यंत्र था। कांग्रेस लगातार जांच पर सवाल उठाती रही है। खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25 मई को श्रद्धांजलि सभा में कहा था कि 7 साल बाद भी हमारे नेताओं को इंसाफ का इंतजार है।

Tags:    

Similar News