9 IPS का तबादला, सुमन गुप्ता रेल IG…… पंकज कंबोज रांची के DIG…देखिये किसे क्या दी गयी जिम्मेदारी
झारखंड के 9 आईपीएस का तबादला कर दिया गया है। आरके मल्लिक को एडीजी मुख्यालय बनाया गया है। उन्हें एडीजी अभियान का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पंकज कंबोज रांची के डीआईजी बनाए गए हैं। नवीन कुमार सिंह को संचार एवं तकनीकी सेवाएं के अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। सुमन गुप्ता को फिर से आईजी रेल की जिम्मेदारी मिली है।
अरवा राजकमल को सरायकेला डीसी का प्रभार
श्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के उपायुक्त अरवा राजकमल को अपने कार्यों के साथ 31 मार्च तक के लिए सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।
देखें किसे क्या मिली जिम्मेवारी
- आरके मल्लिक : एडीजी मुख्यालय, एडीजी अभियान का अतिरिक्त प्रभार
- पंकज कंबोज : डीआईजी, रांची
- नवीन कुमार सिंह : अपर पुलिस महानिदेशक, संचार एवं तकनीकी सेवाएं
- सुमन गुप्ता : आईजी रेल