बिग ब्रेकिंग : अदम्य साहस के लिए IPS आईके ऐलेसला सहित 8 पुलिसकर्मियों को पुलिस वीरता पदक….. विशिष्ट सेवा के लिए 1 और सराहनीय सेवा के लिए 9 पुलिसकर्मियों को मिलेगा अवार्ड… . गृहमंत्रालय ने जारी की सूची

Update: 2020-01-25 07:18 GMT

रायपुर 25 जनवरी 2019। 26 जनवरी को दिये जाने वाले वीरता पदक का ऐलान कर दिया गया है। गृहमंत्रालय की तरफ से सूची में तीन अलग-अलग वर्गों में एक IPS सहित 18 पुलिस जवानों व अफसरों को गैलेंटरी अवार्ड दिया जायेगा। वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक इस बार छत्तीसगढ़ के किसी भी पुलिस अफसरों को नहीं दिया जा रहा है। वहीं वीरता के लिए पुलिस पदक 1 IPS अफसर समेत 8 पुलिसकर्मियों को दिया जायेगा।

वहीं विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से 1 पुलिसकर्मी सम्मानित किये जायेंगे, जबकि सरहानीय सेवा के लिए पुलिस पदक 9 पुलिसकर्मियों को दिया जायेगा।

पुलिस वीरता पदक

गृहमंत्रालय की तरफ से जारी सूची में अदम्य साहस व वीरता के लिए दिया जाने वाला वीरता पुलिस पदक IPS इंदिरा कल्याण ऐलेसला को दिया जायेगा। वहीं इंस्पेक्टर रामाकांत तिवारी, इंस्पेक्टर रमन उसेंडी, ASI संतोष बघेल, ASI रमेश कुमार सोरी, कांस्टेबल लुबेंद्र तिवारी, कांस्टेबल दिनेश खांडे को दिया जायेगा।

विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक

वहीं विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पद सिर्फ पुलिस अफसर को दिया जायेगा। दुर्ग छावनी के सिटी एसपी रहे विश्वास चंद्राकर को इस पदक से सम्मानित किया जायेगा।

 

सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक

वहीं सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक जिन्हें दिया जाना है…उनके नाम है..

अशोक सिंह- कंपनी कमांडर, वीआईपी सिक्युरिटी माना बटालियन

चेतन दुबे- सब इंस्पेक्टर – पीएचक्यू रायपुर

बिष्ट राम – सहायक प्लाटून कमांडर- 12th बटालियन, रामानुजगंज

जानसन लकड़ा- सहायक प्लाटून कमांडर – 2nd बटालियन, बिलासपुर

हीराराम मिरी – सहायक प्लाटून कमांडर – 6th बटालियन, रायगढ़

जलेश्वर सिंह – सहायक प्लाटून कमांडर – पुलिस अकादमी. रायपुर

संजयधर दीवान- हेड कांस्टेबल , CID पीएचक्यू रायपुर

Tags:    

Similar News