अपहरण और लूट करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, SSP ने किया खुलासा…. लूट का सामान भी जब्त

Update: 2020-06-16 11:22 GMT

रायपुर 16 जून 2020। राजधानी में हुये अपहरण और लूट के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने सात आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पकड़े गये आरोपियों के पास से लूट का सामान, ट्र्क, मोटर सायकल, मोबाइल और चाकू जब्त किया गया है। आज इस मामले का खुलासा करते हुये इसकी जानकारी एसएसपी आरिफ शेख ने दी है।

SSP ने अपहरण एवं डकैती जैसी बड़ी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। पुलिस ने आरोपियों की धर पकड़ के लिए विशेष टीम का गठन कर संदेहियो से पूछताछ शुरू की। टीम आसपास लगे कई सीसीटीव्ही कैमरों को भी खंगाला। इसी दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम को चोरी की ट्रक बिलासपुर में रोड में होने की सूचना मिली। पुलिस की टीम ने संदेही शंकर ताण्डी बीएसयूपी कालोनी निवासी को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर शंकर ताण्डी ने 6 अन्य आरोपियों के साथ मिलकर थाना विधानसभा एवं थाना मंदिर हसौद में घटनाओं को करना स्वीकार किया।

पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी अजय देवांगन, उत्तम चक्रवर्ती, जयराम बघेल, राकी राणा, कुलदीप और जीतू पान को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना विधानसभा और थाना मंदिर हसौद में मामला दर्ज था। सभी आरोपी पहले भी लूट मारपीट जैसे कई मामलों में जेल जा चुके है।

Tags:    

Similar News