24 घंटे में सामने आये 60471 नये मामले, 2726 की हुई मौत….रिकवरी रेट में भी काफी सुधार

Update: 2021-06-15 01:09 GMT

नईदिल्ली 15 जून 2021. देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गयी है. नये मामलों के कम होने के साथ ही देश में एक्टिव केस की संख्या भी कम हो गयी है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 60,471 नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2,95,70,881 हो गयी है. जबकि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कारण 2,726 मरीजों की मौत हुई है, इसके साथ ही देश में कोरोना से मरनेवालों की संख्या 3,77,031 हो गयी है. अब ,एक्टिव केस घटकर 10 लाख से भी कम रह गये हैं. इधर पुड्डुचेरी में कोरोना प्रतिबंधों में ढील दी गयी है, पर लॉकडाउन को 21 जून तक बढ़ा दिया गया है.

देश में कोरोना से रिकवरी रेट में काफी सुधार हुआ है. अब देश में रिकवरी रेट 95.64 फीसदी हो गया है. इसके साथ ही साप्ताहिक सकारत्मकता दर भी गिरकर 5 फीसदी हो गयी है, जो फिलहाल 4.39 फीसदी है. दैनिक सकारात्मकता दर भी लगातार आठ दिनो से पांच फीसदी से कम 3.45 फीसदी है.

भारत में जल्द ही नोवावैक्सीन की उत्पादन शुरू हो जाएगा. सीरम इंस्टच्यूट ऑफ इंडिया के साथ मिलकर नोवावैक्स का उत्पादन भारत में किया जाएगा. कोरोना के खिलाफ यह वैक्सीन 90.4 फीसदी प्रभावी मानी जाती है. 26960 लोगों पर इसका क्लीनिकल ट्रायल किया गया था. इसके परिणाम फाइजर और मोडर्ना के बराबर थे और जॉनसन एंड जॉनसन से बेहतर थे.

Tags:    

Similar News