4 शिक्षकों पर गिरी गाज: स्वतंत्रता दिवस पर लापरवाही पड़ी गुरूजी को भारी…..दो सस्पेंड, 2 से जवाब तलब…..सुबह तिरंगा फहराकर, भूल गये उतारना
जशपुर 17 अगस्त 2020। स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा के सम्मान में चूक करने वाले शिक्षकों पर गाज गिरी है। जशपुर जिले के चार शिक्षकों पर गाज गिरी है। इनमें से दो शिक्षकों को सस्पेंड किया गया है, तो वहीं दो शिक्षकों से जवाब तलब किया गया है। दरअसल जिले में एक स्कूल से इस बात की शिकायत आयी थी कि उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने के बाद उसे सूर्यास्त के पहले तक उतारा ही नहीं। पूरी रात तिरंगा फहरता रहा, जिसके बाद ग्रामीणों ने दूसरे दिन सुबह सम्मान के साथ तिरंगा को उतरवाया।
ये शिकायत जशपुर के मनोरा विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय महरंगपाठ में भी सामने आयी थी, जिसके बाद बीईओ ने स्कूल के उच्च वर्ग शिक्षक नरेंद्र खलखो को तत्काल प्रभाव से स्सपेंड कर दिया । नरेंद्र खलखो को बीईओ कार्यालय मनोरा में अटैच किया गया है। वहीं एक अन्य शिकायत में शासकीय प्राथमिकशाला महरंगपाठ में सहायक शिक्षक पंचायत सुबोध एक्का और अशोक साय को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है । दोनों शिक्षक से तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया गया है। वहीं एक और शिक्षक को भी सस्पेंड किया गया है।