ब्रेकिंग : यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ से 4 लोगों को मिली जगह…. दीपक मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, नेशनल सिकरेट्री की दी गयी जिम्मेदारी… देखिये छत्तीसगढ़ से और किन्हें मिली जगह
रायपुर 5 मार्च 2020। यूथ कांग्रेस में नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर प्रभारी महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने जनरल सिकरेट्री, स्टेट सिकरेट्री और ज्वाइंट सिकरेट्री नियुक्ति आदेश जारी किया है।
छत्तीसगढ़ से दीपक मिश्रा को जनरल सिकरेट्री बनाया गया है। इससे पहले भी दीपक मिश्रा को राष्ट्रीय कमेटी में बड़ी जिम्मेदारी मिली थी। वहीं मोहम्मद शाहिद, मिलिंद गौतम को राष्ट्रीय सचिवों की टीम में जगह दी गयी है। वहीं छत्तीसगढ़ की कुलिशा मिश्रा को ज्वाइंट सिकरेट्री बनाया गया है। कुलिशा मिश्रा इससे पहले इदरीश गांधी की रिसर्च डिपार्टमेंट में कार्डिनेनटर थी।