SECL के खदानों की सुरक्षा के लिए मध्यप्रदेश से लिए जाएंगे स्टेट इंडस्ट्री सिक्यूरिटी फोर्सेज के 350 जवान, एमपी सरकार के साथ एमओयू

Update: 2021-04-07 10:21 GMT

बिलासपुर, 7 अप्रैल 2021। साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड के खदानों की सुरक्षा के लिए आज मध्यप्रदेश के स्टेट इंडस्ट्री सिक्यूरिटी फोर्सेज के साथ कंपनी ने एक करार किया। इसके तहत 350 जवानों की सेवाएं कंपनी लेगी। इससे पहिले पिछले साल फरवरी में कंपनी ने 250 जवानों के लिए एमओयू किया था। उन्हें सोहागपुर और जमुना कोतबा एरिया में तैनात किया गया है।
दूसरे चरण में साढ़े तीन सौ जवानों की सेवाएं लेने के लिए मध्यप्रदेश के स्टेट इंडस्ट्रीज सिक्यूरिटी फोर्सेज के एआईजी मनोज कुमार राय और एसईसीएल के सिक्यूरिटी चीफ अशोक कुमार के साथ एमओयू हुआ।
अशोक कुमार ने एनपीजी को बताया, इन 350 जवानों में से 115 जवानों को 115, सोहागपुर में 60, जेके एरिय में 40 और हसदेव में 135 जवानों को सुरक्षा में लगाया जाएगा।

Tags:    

Similar News