330 नये कोरोना मरीज आज प्रदेश में मिले…..5 लोगों की मौत भी……रायपुर में फिर आज मरीजों की रफ्तार तेज… देखिये जिलेवार आंकडा़

Update: 2021-02-02 11:03 GMT

रायपुर 2 फरवरी 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या अब 3 लाख 6 हजार के पास पहुंच गयी है। प्रदेश में आज 330 नये मरीज मिले हैं। वहीं 276 मरीज आज कोरोना से स्वस्थ्य भी हुए हैं। प्रदेश अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 4173 हैं। वहीं मौत का आंकड़ा 5 है।

रायपुर में आज कोरोना के 134 नये केस सामने आये हैं। पिछले दिनों की तुलना में रायपुर में आज मरीजों की संख्या ज्यादा रही है। दुर्ग में 38, बलौदाबाजार में 16, महासमुंद में 11. बिलासपुर में 15, रायगढ़ में 13, जांजगीर में 18, कोरिया में 15, सूरजपुर में 16 नये केस आये हैं।

वहीं रायपुर, धमतरी, महासमुंद, बिलासपुर व जांजगीर में एक मरीज की मौत हुई है।

Tags:    

Similar News