सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण….कांग्रेस सरकार ने किया ऐतिहासिक फैसला… कैबिनेट की बैठक में यहां सरकार ने लिया फैसला

Update: 2020-10-14 07:50 GMT

चंडीगढ़ 14 अक्टूबर 2020। पंजाब की सरकार ने महिलाओं के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है। सरकारी नौकरियों में अब महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट ने ये अहम फैसला लिया है। समयबद्ध तरीके से अदालती मामलों/कानूनी मामलों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए, पंजाब कैबिनेट ने पंजाब सिविल सचिवालय (राज्य सेवा वर्ग- III) नियम, 1976 में संशोधन करके क्लर्क (कानूनी) कैडर के गठन के लिए सफलतापूर्वक भर्ती की भी मंजूरी दे दी है.

इसके अलावा कैबिनेट ने स्टेट रोजगार योजना, 2020-22 को भी मंजूरी प्रदान की है, जिसके तहत साल 2022 तक प्रदेश के एक लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा. इस योजना के तहत सरकारी विभागों में खाली पड़ पदों पर तेजी से नियुक्तियां की जाएगीं. सीएम अमरिंदर सिंह ने 2021-22 तक चरणबद्ध तरीके से 1 लाख जॉब भी देने का वादा किया है.

Tags:    

Similar News