शिक्षक सहित 3 की मौत : दो दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक ने तीन को रौंदा…. दो रिश्तेदार और शिक्षक समेत तीन की हुई मौत … रिश्तेदार को लेकर घूमने गया युवक भी आया ट्रक की चपेट में
जशपुर 17 जुलाई 2020। जशपुर में दो अलग-अलग दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी। हादसा लोदाम चौकी की बतायी जा रही है। इस हादसे में एक शिक्षक भी शामिल हैं। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से तीनों की मौत हुई है। इनमें से एक मदरसा शिक्षक हैं।
जानकारी के मुताबिक मृतक बाइक सवार थे, जिन्हें अनियंत्रित ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। एक घटना आज सुबह हुई थी, जिसमें साईं टंगरटोली के शिक्षक को ट्रक ने रौद दिया था, उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी।
वहीं देर शाम एक घटना गोपाल ढाबा के करीब हुई, जहां बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। मृतक का नाम अर्पित व सुबोध है। अर्पित लोदाम और सुबोध क्लारू घाघरा का रहने वाला था। दोनों आपस में रिश्तेदार बताये जा रहे हैं। अर्पित के घर पर सुबोध बतौर मेहमान आया था, इसी दौरान दोनों घूमने निकले और ट्रक की चपेट में आ गये।