17 जवान शहीद बिग ब्रेकिंग : सुकमा हमले के बाद लापता सभी 17 जवान शहीद… सर्च के लिए गयी पुलिस पार्टी को मिले सभी के शव… IG सुंदरराज ने NPG से की पुष्टि… 12 AK-47 समेत 15 हथियार भी लूटे गये

Update: 2020-03-22 09:00 GMT

सुकमा 22 मार्च 2020। सुकमा नक्सली हमले से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। शुक्रवार शाम हुई नक्सली मुठभेड़ में 17 जवान शहीद हो गये हैं। कल शाम से ही ये 17 जवान लापता थे। आज सुबह 500 से ज्यादा जवानों को इनकी तलाश में भेजा गया था। मुठभेड़ स्थल पर ही इन सभी जवानों के शव मिले हैं। जिस इलाके में शव मिले हैं, वो मिलपा इलाका है।

शहीद जवानों की पुष्टि करते हुए बस्तर आईजी सुंदरराज ने NPG को बताया कि सभी 17 जवानों के शव मिले हैं, अब उन्हें लाने की कोशिश की जा रही है। आपको बता दें कि 17 में से 5 एसटीएफ और 12 DRG के जवान हैं। जो 12 DRG के जवान का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है, उनमें बुरकापाल डीआरजी के 5 जवान हैं, चिंतागुफा डीआरजी के 3 है, वहीं चार अन्य टीम के जवान शामिल हैं। सभी जवानों के शव मिल गये हैं।

जवानों को इस मुठभेड़ में बड़ा नुकसान हुआ है। 12 AK-47 सहित कुल 15 हथियार और एक UBGL को नक्सली लूटकर फरार हो गये। डीआरजी के सबसे ज्यादा हथियार लूटे गये हैं। जिस यूबीजीएल को लूटा गया है, वो बुरकापाल डीआरजी का था।

Similar News