Gold-Silver Price Today 08 May 2024: 8 मई 2024 को सोने के भाव में बढ़ोतरी जारी, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव

Gold-Silver Price Today 08 May 2024: 8 मई 2024 को सोने के भाव में बढ़ोतरी जारी है। देश के अधिकांश शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड के दाम 350 रुपये तक की तेजी दिखा रहे हैं।

Update: 2024-05-08 03:31 GMT

Gold-Silver Price Today 08 May 2024: 8 मई 2024 को सोने के भाव में बढ़ोतरी जारी है। देश के अधिकांश शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड के दाम 350 रुपये तक की तेजी दिखा रहे हैं। 24 कैरेट गोल्ड का दाम 72,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अब गोल्ड एक रेंज में ट्रेड हो रहा है और जल्द ही 75,000 रुपये के पीक पर पहुंच सकता है। चांदी के भाव 85,100 रुपये प्रति किलोग्राम है।

दिल्ली में सोने का दाम:

  • 22 कैरेट: ₹66,510 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: ₹72,390 प्रति 10 ग्राम

मुंबई में सोने का दाम:

  • 22 कैरेट: ₹66,360 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: ₹72,390 प्रति 10 ग्राम

अहमदाबाद में सोने का दाम:

  • 22 कैरेट: ₹66,410 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: ₹72,440 प्रति 10 ग्राम

अन्य शहरों में सोने का भाव:

शहर 22 कैरेट गोल्ड 24 कैरेट गोल्ड

  • चेन्नई ₹66,410 ₹72,440
  • कोलकाता ₹66,360 ₹72,390
  • गुरुग्राम ₹66,510 ₹72,540
  • लखनऊ ₹66,510 ₹72,540
  • बेंगलुरु ₹66,360 ₹72,390
  • जयपुर ₹66,510 ₹72,540
  • पटना ₹66,410 ₹72,440
  • भुवनेश्वर ₹66,360 ₹72,390
  • हैदराबाद ₹66,360 ₹72,390

कैसे जानें सोने की शुद्धता

आईएसओ (इंडियन स्टैंडर्ड आर्गेनाइजेशन) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉलमार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अलग-अलग धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर आभूषण तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

रखें हॉलमार्क का ध्यान

सोना खरीदने से पहले आप सोने की क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Tags:    

Similar News