163 कोरोना मरीज : राजधानी में कुल मरीजों की संख्या अब 1000 के करीब पहुंची….. प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा 4556 पहुंचा… 1212 मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती… रायपुर में कोरोना फुल स्पीड में

Update: 2020-07-15 16:39 GMT

रायपुर 15 जुलाई 2020। छत्तीसगढ़ में आज एक ही दिन में 154 नये मरीज मिले हैं। वहीं देर रात 9 मरीज मिले थे। 24 घंटे में कुल मरीजों की संख्या छत्तीसगढ़ में 163 रही है। वहीं आज मरीजों की संख्या डेढ़ सौ से पार होते ही प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा अब 4556 पहुंच गयाहै। वहीं प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या अब 1212 पहुंच गयी है। आज 49 मरीज डिस्चार्ज होकर घर भी लौटे हैं।

राजधानी रायपुर में आज भी कोरोना ने खूब कहर ढाया है। रायपुर में आज 77 नये मरीज मिले हैं। वहीं नारायणपुर में 19, बिलासपुर 11, सरगुजा में 10, जांजगीर, कोंडागांव व दंतेवाड़ा में 6-6, दुर्ग-कांकेर से 3-3, राजनांदगांव, बेमेतरा, धमतरी, गरियाबंद से 2-2, बालोद, बलौदाबाजार, कोरबा, कोरिया व सुकमा से 1-1 मरीज आज मिले हैं। इससे पहले देर रात भी 9 नये मरीज सामने आये थे।

प्रदेश में अभी तक 3324 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। रायपुर में अब कुल मरीजों का आंकड़ा अब एक हजार के करीब पहुंचने करीब पहुंच गया है। रायपुर में अब तक 918 मरीज मिल चुके हैं। राजधानी में अभी तक 410 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं, जबकि 504 मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि चार लोगों की रायपुर में अब तक मौत हो चुकी है।

Similar News