छत्तीसगढ़ के 15 विधायक अचानक दिल्ली रवाना, सूबे में फिर बढ़ी सियासी सरगर्मियां

Update: 2021-09-29 08:13 GMT

रायपुर, 29 सितंबर 2021। छत्तीसगढ़ की राजनीतिक सरगर्मियां एक बार फिर अचानक से बढ़ गई हैं। प्रदेश कांग्रेस के 15 विधायक अचानक दिल्ली दौरे पर रवाना हुए हैं। वहीं कुछ और विधायक दिल्ली जा सकते हैं।

दिल्ली दौरे पर गए कांग्रेस विधायकों ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से मुलाकात करेंगे और छत्तीसगढ़ दौरे के लिए राहुल गांधी को आमंत्रित करेंगे। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया फिलहाल लखनऊ दौरे पर हैं और प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए फिलहाल कांग्रेस विधायकों से मुलाकात का कोई कार्यक्रम नहीं है। दिल्ली जाने वाले विधायकों में विकास उपाध्याय, रामकुमार यादव, बृहस्पत सिंह, द्वारिकाधीश यादव, पुरुषोत्तम कंवर, प्रकाश नायक, गुरुदयाल बंजारे, विनय जायसवाल, यूडी मिंज, मोहित केरकेट्टा, चंद्रदेव राय और गुलाब कमरो शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि इनके अलावा भी कई और विधायक दिल्ली दौरे पर जा सकते हैं।

उधर, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने विधायकों के दिल्ली दौरे पर कहा है कि, भले ही वो कह रहे है की विकास की बात करने गए है। विकास कार्य दिखाने के लिए ये कार्यक्रम तय मुख्यमंत्री करते है। मुख्यमंत्री के उपर जाकर कोई आमंत्रण दें, तो आलाकमान कहेंगे मैं मुख्यमंत्री से बात करता हूं।

Similar News