चैनल के संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में 101 अपराध दर्ज

Update: 2020-04-23 07:35 GMT

NPG.NEWS
रायपुर, 23 अप्रैल 2020। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ टिप्पणियों के बाद आर भारत चैनल के संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ छत्तीसगढ़ में अब तक 101 एफआईआर दर्ज हो चुके हैं। सबसे अधिक दुर्ग जिले में 12 केस दर्ज किए गए हैं।
ये सभी एफआईआर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से दर्ज कराई गई हैं। खबरें ये भी है कि एफआईआर की संख्या और बढ़ सकती है। क्योंकि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अनगिनत शिकायतें अभी विभिन्न पुलिस थानों में लंबित हैं।
कल राजधानी रायपुर के सिविल लाईंस थाने में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की शिकायत पर अर्नब के खिलाफ पहली एफआईआर हुई थी। इसके बाद विभिन्न जिलों में अर्नब के खिलाफ लगातार अपराध दर्ज कराने का सिलसिला जारी है।

अर्णव के ख़िलाफ़ धारा 153 (क),295 (क), और धारा 505 की धाराओं में अपराध क्रमांक 176/2020 दर्ज किया है।
यह धाराएं धर्म के आधार पर विद्वेष बढ़ाने, धर्म जाति के आधार पर कटुता फैलाने के मामले में प्रभावी होती हैं। ये धाराएँ ग़ैर ज़मानती हैं।
अर्णव ने अपने टीव्ही शो में कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी को लेकर टिप्पणी की थी।

अभी तक रायपुर में दो, गरियाबंद में छह, धमतरी में छह, महासमुंद में सात, सुकमा में पांच, जांजगीर में आठ, बिलासपुर में चार, कांकेर में छह, जशपुर में सात, बालोद में पांच समेत कुल 101 एफआईआर दर्ज हुए हैं।

Tags:    

Similar News