CRPF का 1 जवान का अब भी लापता….23 में से 22 शहीद के मिले शव…. लापता जवान नहीं मिलने पर आशंकाएं गहरायी…. पुलिस पार्टी कर रही है तलाश…

Update: 2021-04-04 03:12 GMT

बीजापुर 4 अप्रैल 2021। बीजापुर के तर्रेम में हुए नक्सली हमले में लापता 23 जवानों में से 22 शहीद जवानों के शव मिल गये हैं। एक CRPF का जवान अभी भी लापता है। लापता जवान का अब पता नहीं चलने की वजह से पुलिस महकमे में हलचल तेज है। अभी तक की जानकारी में जब घायल और शहीद जवान के कल देर शाम हेड काउंट किये गये तो 23 जवान लापता थे। आज सुबह आपरेशन लांच किया गया, जिसके बाद 22 जवानों के शव मौके से बरामद कर लिये गये, लेकिन 1 जवान का पता नहीं चल पाया है।

अभी तक ना तो जवान का शव मिला है और ना ही जवान किसी कैंप में पहुंचा है, लिहाजा आशंकाएं गहराने लगी है कि कहीं वो जवान किसी के कब्जे में तो नहीं है। अब तक जो जवान शहीद हुए हैं, उनमें 8 DRG, 6 STF और 6 CRPF के कोबरा बटालियन के जवान शामिल हैं। सीआरपीएफ का एक जवान लापता है। इस मुठभेड़ में सबसे ज्यादा घायल सीआरपीएफ के हुए हैं। 16 सीआरपीएफ के जवान घायल हुए हैं, जिसमें से 7 जवान को रायपुर में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि एक बड़े नक्सल आपरेशंस को लांच किया गया था। हिड़मा की मौजूदगी की खबर के बाद 600-700 की संख्या में जवान निकले थे। जब जवानों की टीम पूअर्ती गांव से करीब 12 किलोमीटर दूर थी, तभी वो एंबुस में फंस गयी। जानकारी के मुताबिक तीन अलग-अलग एंबुस लगाये गये थे। उसी एंबुस में जवान फंस गये।

Tags:    

Similar News