Begin typing your search above and press return to search.

Durg Lok Sabha elections 2024: दुर्ग लोकसभा चुनाव 2024: दुर्ग लोकसभा क्षेत्र, इतिहास, प्रत्‍याशी, चुनाव परिणाम

Durg Lok Sabha elections 2024: चंदूलाल चंद्राकर, पुरुषोत्‍तम लाल कौशिक और ताराचंद साहू जैसे दिग्‍गज नेता इस सीट का प्रतिनिधित्‍व कर चुके हैं। देश की आजादी के बाद 1951 में हुए पहले चुनाव में अस्तित्‍व में आई यह सामान्‍य सीट है। भिलाई स्‍टील प्‍लांट इसी संसदीय क्षेत्र में आता है। इस संसदीय क्षेत्र में बड़े औद्योगिक प्‍लांट हैं तो यहां बड़े स्‍तर पर खेती भी होती है।

Durg Lok Sabha elections 2024: दुर्ग लोकसभा चुनाव 2024: दुर्ग लोकसभा क्षेत्र, इतिहास, प्रत्‍याशी, चुनाव परिणाम
X
By Sanjeet Kumar



Durg Lok Sabha elections 2024: एनपीजी न्‍यूज डेस्‍क

छत्‍तीगसढ़ का दुर्ग संसदीय सीट सामान्‍य सीट है। इस लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की कुल 9 सीटें आती हैं। इनमें पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ शामिल है। छत्‍तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान मुख्‍यमंत्री और गृह मंत्री सहित 5 मंत्री इसी संसदीय क्षेत्र से थे। इसके बावजूद 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 9 में से केवल 2 सीट जीत पाई। उसमें पूर्व सीएम भूपेश बघेल की पाटन और भिलाई नगर सीट शामिल है। बाकी 7 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है, जबकि 2018 में बीजेपी केवल एक वैशाली नगर सीट ही जीत पाई थी। दुर्ग संसदीय क्षेत्र के भिलाई को मिनी इंडिया कहा जाता है। भिलाई स्‍टील प्‍लांट (बीएसपी) की वजह से इस शहर की आबो हवा और मिजाज प्रदेश के दूसरे शहरों से अलग है। इसी वजह से यहां का राजनीतिक समीकरण भी बदलता रहता है।

कभी कांग्रेस के मजबूत गढ़ों में शामिल रही दुर्ग संसदीय सीट पर बीजेपी को 1996 में पहली बार जीत मिली। बीजेपी के ताराचंद साहू ने इस सीट से जीत दर्ज की। साहू इसके बाद लगातार 2004 तक चुनाव जीते। 2009 में बीजेपी प्रत्‍याशी बदलकर जीत दर्ज की, लेकिन 2014 में बीजेपी हार गई। इसके बाद 2019 में बीजेपी के विजय बघेल ने फिर इस सीट पर जीत दर्ज की। बघेल फिर एक बार चुनाव मैदान में हैं।

दुर्ग संसदीय क्षेत्र में वोटर

कुल वोटर

2072643

पुरुष

1034454

महिला

1038133

तृतीलय लिंग

56

दुर्ग लोकसभा सीट से अब तक के सांसद

वर्षनिर्वाचित सांसदपार्टी

1951

मोहनलाल बाकलीवाल

कांग्रेस

1962

मोहनलाल बाकलीवाल

कांग्रेस

1967

वी.वाई. तामस्कर

कांग्रेस

1971

चंदूलाल चंद्राकर

कांग्रेस

1977

मोहन भैया

बीएलडी

1980

चंदूलाल चंद्राकर

कांग्रेस (आई)

1984

चंदूलाल चंद्राकर

कांग्रेस

1989

पुरूषोत्तम कौशिक

जेडी

1991

चंदूलाल चंद्राकर

कांग्रेस

1996

ताराचंद साहू

भाजपा

1998

ताराचंद साहू

भाजपा

1999

तारा चंद साहू

भाजपा

2004

ताराचंद साहू

भाजपा

2009

सरोज पांडे

भाजपा

2014

ताम्रध्वज साहू

कांग्रेस

2019

विजय बघेल

भाजपा


Live Updates

  • 5 April 2024 8:25 AM GMT

    दुर्ग में सिर्फ स्टील नहीं, प्रत्याशियों की भी फैक्ट्री

     छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से 5 के प्रत्याशी इसी जिले से

    रायपुर। भिलाई स्टील प्लांट की वजह से दुर्ग का नाम देश में जाना जाता है। एशिया के इस सबसे बड़े स्टील प्लांट को देश की आजादी के कुछ साल बाद 1955 में प्रारंभ किया गया था। बीएसपी में ऐसे उत्कृष्ट स्टील का निर्माण किया जाता है कि उसकी पटरियों पर ट्रेनें दौड़ती है। भारतीय रेलवे के लिए पटरियों का काम सिर्फ बीएसपी करता है। इससे बीएसपी की अहमियत को समझा जा सकता है। बीएसपी में नौकरी के चलते देश के सारे राज्यों के लोग भिलाई में रहते हैं। इसलिए भिलाई को लघु भारत भी कहा जाता है। बीएसपी का कारखाना और टाउनशिप से दुर्ग जिला मुख्यालय की दूरी मुश्किल से 10 किलोमीटर है। मगर दुर्ग इस समय बीएसपी की वजह से नहीं, प्रत्याशियों को लेकर चर्चा में है। वो इसलिए कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से दुर्ग को मिलाकर पांच सीटों पर दुर्ग के ही प्रत्याशी उतारे गए हैं।

  • दुर्ग संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्‍याशी विजय बघेल
    5 April 2024 8:23 AM GMT

    दुर्ग संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्‍याशी विजय बघेल

    सांसद विजय बघेल का जीवन परिचय...

    17वीं लोकसभा के सांसद विजय बघेल दुर्ग लोकसभा से 2019 लोकसभा चुनाव में सांसद निर्वाचित हुए हैं। उनका जन्म 15 अगस्त 1959 को ग्राम उरला पोस्ट चरोदा जिला दुर्ग में हुआ था। उनके पिता का नाम स्व. नम्मूलाल बघेल है। उनकी माता का नाम स्व. सत्यभामा बघेल है। उन्होंने बी कॉम तक की शिक्षा छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय रायपुर से ग्रहण की है। विजय बघेल का विवाह 23 जून 1985 को रजनी बघेल का साथ हुआ है। उनकी पत्नी की जन्मतिथि 17 जून 1966 है। उनके एक पुत्र व एक पुत्री है। विजय बघेल कृषि के अलावा जेसीबी का व्यवसाय करते हैं। उनका मूल निवास मकान नंबर –7 बी, सड़क–38,सेक्टर–5, भिलाई जिला दुर्ग है। विजय बघेल को खेलकूद के अलावा सांस्कृतिक क्रियाकलाप एवं जन सेवा में भी रुचि है। कबड्डी के बेहतरीन खिलाड़ी विजय बघेल रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता में भाग ले स्वर्ण पदक और रजत पदक जीता है। विजय बघेल सामाजिक व सांस्कृतिक क्रियाकलापों में भी संलग्न रहते हैं। उन्होंने प्रदेश कुर्मी समाज के विराट सम्मेलन का आयोजन किया था। इसके अलावा वे नेत्र शिविर का भी आयोजन कर चुके हैं। सामूहिक सर्व समाज का आदर्श विवाह का आयोजन भी विजय बघेल कर चुके हैं।

  • 5 April 2024 8:21 AM GMT

    विधानसभा चुनाव के हिसाब से 3 लोकसभा सीट जीत रही है कांग्रेस

     2019 में जीती हुई कोरबा और बस्‍तर नहीं है इसमें शामिल..

    रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा की 90 और लोकसभा की 11 सीट है। रायपुर और दुर्ग संसदीय क्षेत्र में 9-9 और बाकी 9 संसदीय क्षेत्रों में विधानसभा की 8-8 सीटें शामिल हैं। दो महीने पहले हुए विधानसभा चुनावों में सत्‍तारुढ़ भाजपा का प्रदर्शन बिलासपुर और दुर्ग संभाग को छोड़कर बाकी तीनों संभागों में पार्टी का प्रदर्शन अच्‍छा रहा है। सरगुजा संभाग की सभी 14 विधानसभा सीट भाजपा जीतने में सफल रही है।

  • 5 April 2024 8:20 AM GMT

    छत्‍तीसगढ़ की 11 सीटों पर 3 चरणों में होगा चुनाव

    जानिए... राज्‍य की किस सीट पर कब होगा लोकसभा चुनाव

    रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर 3 चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में केवल एक बस्‍तर सीट पर वोटिंग होगी। दूसरे चरण में कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में मतदान होंगे। बाकी सीटों पर तीसरे चरण में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में बस्‍तर लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर सीट पर 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वहीं रायपुर, दुर्ग, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर पर 7 मई को वोट डाले जाएंगे। सभी सीटों के लिए एक साथ 4 जून को मतगणना होगी।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story