Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh Top News: सदन में बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए सीएम ने विधायकों को दिया टिप्स, छत्तीसगढ़ में दिखा बाघ, रमन सिंह की आय से अधिक संपत्ति केस में हाईकोर्ट का फैसला, हंगामे के साथ बजट सत्र की शुरुआत, कांग्रेस ने किया ईडी दफ्तर का घेराव

Chhattisgarh Top News रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा. राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन के अभिभाषण के दौरान विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया. इसे देखते हुए कांग्रेस के सभी विधायकों को अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सदन में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं. पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में दायर याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है. इधर, नान, चिटफंड और पनामा पेपर घोटाले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने राजधानी में ईडी दफ्तर का घेराव किया. छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से बलरामपुर में बाघ ने दो पशुओं का शिकार किया है. इसके बाद लोग दहशत में हैं.
Next Story
