CG Top News 29 August: छत्तीसगढ़ की टॉप ताज़ा खबरें, राजनीति से अपराध तक, पढ़ें छत्तीसगढ़ की हर बड़ी अपडेट
CG Top News 30 August: छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, CG Top News, Latest Hindi Updates और Breaking News पाएं सबसे पहले। पढ़ें हर पल की अपडेट सिर्फ NPG News पर...

CG Top News | Chhattisgarh News Latest Hindi | Breaking News | CG Hindi News | छत्तीसगढ़ हिन्दी समाचार - NPG News
CG Top News | आप देख रहे हैं NPG News का Live Feed, यहाँ मिलेंगी छत्तीसगढ़ की हर बड़ी और ताज़ा खबरें। राजनीति, शिक्षा, रोजगार, अपराध, खेल और समाज से जुड़ी हर Breaking News अब आपको मिलेगी सबसे पहले और सबसे तेज़। बने रहिए छत्तीसगढ़ के No. 1 न्यूज़ पोर्टल NPG News के साथ और पढ़ते रहिए – CG Top News | Chhattisgarh News Latest Hindi | छत्तीसगढ़ हिन्दी समाचार।
छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, CG Top News, Latest Hindi Updates और Breaking News पाएं सबसे पहले। पढ़ें हर पल की अपडेट सिर्फ NPG News पर..........
Live Updates
- 30 Aug 2025 7:34 PM IST
CG Liquor Scame: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में फंसे 28 आबकारी अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है। 18 अगस्त को बिलासपुर हाई कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद घोटाले में संलिप्त सभी 28 अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई जस्टिस सूर्यकांत,जस्टिस जॉयमाला बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की तीन सदस्यीय बेंच में हुई। बेंच ने शर्तों के साथ जमानत दे दी है।
- 30 Aug 2025 7:33 PM IST
Raipur Petrol Pump Rule: कई राज्यों में यह नियम लागू कर दिया गया है. कि बिना हेलमेट के आपको पेट्रोल नहीं मिलेगा. अब यह बड़ा बदलाव छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी लागू होने जा रहा है. 1 सितंबर से अगर आप बिना हेलमेट के पेट्रोल पंप पर पहुंचेंगे तो आपको पेट्रोल नहीं मिलेगा.
- 30 Aug 2025 7:32 PM IST
CG Neet Selection EWS Scam News:– फर्जी EWS सर्टिफिकेट हथियार से आईएएस बनने वाली पूजा खेड़कर को कौन नहीं जानता। देशभर में उनका मामला चर्चित हुआ। छत्तीसगढ़ में भी ऐसे ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ में एक नहीं तीन-तीन पूजा खेड़कर निकल गई है। तीनों ने पूजा की तर्ज पर फर्जी EWS सर्टिफिकेट के जरिए मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले लिया है। आयुक्त चिकित्सा शिक्षा ने जब वेरिफिकेशन के लिए दस्तावेज मंगाए तब फर्जीवाड़ा का भांडा फूटा।
- 30 Aug 2025 7:31 PM IST
RSS Suprimo Bhagwat Visit: RSS सुप्रीम डॉ मोहन भागवत आज बिलासपुर दौरा, स्मारिका का करेंगे विमोचन
RSS Suprimo Bhagwat Visit: RSS राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत आज छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर आ रहे हैं। डॉ भागवत स्मारिका का विमोचन करेंगे। संघ प्रमुख के छत्तीसगढ़ के बिलासपुर प्रवास को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत भी उसी अंदाज में सरगर्म होने लगी है। छत्तीसगढ़ भाजपा व संघ के दिग्गज नेताओं का आज यहां जमावड़ा रहेगा।
- 30 Aug 2025 7:30 PM IST
CG News: रायपुर: छत्तीसगढ़ के यशस्वी, कर्मठ एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनता की आकांक्षाओं पर खरे उतरते हुए देशभर में सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की सूची में दूसरा स्थान प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस ऐतिहासिक एवं गौरवशाली उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गुरु खुशवंत साहेब ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बधाई देते हुए इस छत्तीसगढ़ के विकास युग का आरंभ कहा है। यह गौरवशाली क्षण न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे भारत के लिए भी गर्व का विषय है।
- 30 Aug 2025 7:30 PM IST
CG Naxalite News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों की कायराना करतूत सामने (Bijapur Naxalite News) आयी है. नक्सलियों ने एक शख्स का पहले अपहरण कर लिया. फिर से मौत के घाट उतार दिया.
- 30 Aug 2025 7:29 PM IST
CG News: कबीरधाम: पंडरिया विधानसभा के किसानों के हित और उन्हें सिंचाई हेतु पर्याप्त जल आपूर्ति के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से 121 करोड़ 92 लाख 66 हजार रुपये की प्रशासकीय एवं स्वीकृति मिली है। जिसके अंतर्गत बकेला के पास हाफ नदी में व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य एवं फिडर तथा रमतला जलाशय का शीर्ष कार्य, नहरों का रिमाडलिंग कार्य एवं क्रांति जलाशय तथा देवसरा जलाशय के नहरों का रिमॉडलिंग, लाईनिंग तथा नहर विस्तारीकरण कार्य हेतु 82 करोड़ 53 लाख 80 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है।
- 30 Aug 2025 7:28 PM IST
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून की गतिविधियों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। कभी धूप-छांव तो कभी मध्यम से भारी बारिश हो रही है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार को छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Raheg)?








