Begin typing your search above and press return to search.

CG News: बकेला जलाशय परियोजना और सुतियापाट नहर विस्तारीकरण के लिए 121 करोड़ स्वीकृत: विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

CG News: कबीरधाम: पंडरिया विधानसभा के किसानों के हित और उन्हें सिंचाई हेतु पर्याप्त जल आपूर्ति के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से 121 करोड़ 92 लाख 66 हजार रुपये की प्रशासकीय एवं स्वीकृति मिली है। जिसके अंतर्गत बकेला के पास हाफ नदी में व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य एवं फिडर तथा रमतला जलाशय का शीर्ष कार्य, नहरों का रिमाडलिंग कार्य एवं क्रांति जलाशय तथा देवसरा जलाशय के नहरों का रिमॉडलिंग, लाईनिंग तथा नहर विस्तारीकरण कार्य हेतु 82 करोड़ 53 लाख 80 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है।

बकेला जलाशय परियोजना औप सुतियापाट नहर विस्तारीकरण के लिए 121 करोड़ स्वीकृत: विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार
X
By Chitrsen Sahu

CG News: कबीरधाम: पंडरिया विधानसभा के किसानों के हित और उन्हें सिंचाई हेतु पर्याप्त जल आपूर्ति के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से 121 करोड़ 92 लाख 66 हजार रुपये की प्रशासकीय एवं स्वीकृति मिली है। जिसके अंतर्गत बकेला के पास हाफ नदी में व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य एवं फिडर तथा रमतला जलाशय का शीर्ष कार्य, नहरों का रिमाडलिंग कार्य एवं क्रांति जलाशय तथा देवसरा जलाशय के नहरों का रिमॉडलिंग, लाईनिंग तथा नहर विस्तारीकरण कार्य हेतु 82 करोड़ 53 लाख 80 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है।

जिससे 2686.13 हेक्टेयर में सिंचाई हेतु जल आपूर्ति होगी एवं सुतियापाट जलाशय मध्यम सिंचाई परियोजना के बायीं तट मुख्य नहर का विस्तारीकरण तथा माइनर नहरों के निर्माण हेतु 39 करोड़ 38 लाख 86 हजार की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति मिलने से 2916 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में सिंचाई हेतु पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। कृषि एवं कृषक कल्याण हेतु पंडरिया विधानसभा को मिली इस सौगात के लिए विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी, तत्कालीन जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप जी एवं वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी जी का आभार व्यक्त करते हुए किसानों को बधाई दी।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिस तत्परता से डबल इंजन भाजपा सरकार मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है। किसानों के हित को सर्वोपरि रखकर उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बना रही है वह विकसित भारत का सशक्त प्रमाण है। आज पंडरिया विधानसभा के किसान भाई-बहनों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है। सुतियापाट नहर विस्तारीकरण से 26 गांव में किसानों को 2916 हेक्टेयर से अधिक खरीफ क्षेत्र में सिंचाई के लिए पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। वहीं बकेला जलाशय परियोजना से 2686 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि में सिंचाई हेतु जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

आज यह विकास कार्य क्षेत्र के किसानों और जनता के विशेष सहयोग से हो रहें हैं। विकास कार्यों और अधोसंरचना निर्माण के कार्य निरंतर प्रगति पर हैं। शासकीय योजनाओं से लेकर जनकल्याण के कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ जनहित के कार्य हो रहें हैं। विगत डेढ़ वर्षों में पंडरिया विधानसभा अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों व अधोसंरचना निर्माण हेतु 300 करोड़ से अधिक के कार्यों की स्वीकृति, सड़क, नाली, पुल-पुलिया, सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था एवं जनता की मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने सबसे पहले किसानों के हित में निर्णय लिया और दो वर्ष का बकाया धान बोनस एवं 3100 रु प्रति क्विंटल में धान खरीदी की, उन 18 लाख गरीब परिवारों के लिए निर्णय लिया, जिन्होंने अपने पक्के आवास का सपना देखा था, उन युवाओं के लिए निर्णय लिए जो रोजगार की तलाश कर रहे थे और जिनका भविष्य कांग्रेस ने सीजी-पीएससी जैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दी, उन माताओं-बहनों के सशक्तिकरण के लिए निर्णय लिया गया जो पांच वर्षों तक अपेक्षित थी और आज महतारी वंदन योजना से 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 की राशि उन्हें मिल रही है। आज इन संकल्पों को पूरा करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों को नए पंख दिए। आज पूरे प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं, अधोसंरचना निर्माण से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है, तो वहीं जनता को सुविधा भी मिल रही है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story