Begin typing your search above and press return to search.

CG Me Aaj Ka Mausam: मानसून की गतिविधियों में उतार-चढ़ाव जारी: सभी 33 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जाने आप के जिले में कैसा रहेगा मौसम

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून की गतिविधियों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। कभी धूप-छांव तो कभी मध्यम से भारी बारिश हो रही है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार को छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Raheg)?

मानसून की गतिविधियों में उतार-चढ़ाव जारी: सभी 33 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जाने आप के जिले में कैसा रहेगा मौसम
X
By Chitrsen Sahu

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून की गतिविधियों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। कभी धूप-छांव तो कभी मध्यम से भारी बारिश हो रही है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार को छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Raheg)?

छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार को छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव,महासमुंद, बस्तर, सुकमा और दंतेवाड़ा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। साथ ही तेज-आंधी तूफान भी चल सकती है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

पिछले 24 घंटे में कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ ही मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है। इसी के साथ ही पिछले 24 घंटे में राजनांदगांव में सबसे ज्यादा तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और दुर्ग में सबसे कम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम के मिजाज में जारी बदलाव के कारण मौसम सुहावना हो गया है। राजधानी में भी शनिवार सुबह से बादल छाए हुए हैं।

आकाशीय बिजली से बचने से गिरने की संभावना

  • खुले मैदान में ना रहे।
  • तालाब के पास न जाएं।
  • वाहन चलाते समय सावधानी बरते।
  • कच्चे मकान और भवन से दूर रहे।
  • पेड़ों और खंभों से दूर रहें।

बारिश के कारण बाढ़ के हालात

छत्तीसगढ़ में बारिश के कारण बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा में बाढ़ के हालात है। वहां की नदियां भर कर छलक रहे हैं। तीन दिन पहले बस्तर संभाग में इंद्रावती नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई थी। जिसके कारण बाढ़ में 6 ग्रामिण फंस गए थे, जिन्हें भारतीय वायुसेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बचाया। फिलहाल जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story