CG Top News 21 August: 21 अगस्त की टॉप 10 CG News: राजनीति से अपराध तक, पढ़ें छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबर सिर्फ यहां पढ़ें
CG Top News | आप देख रहे हैं NPG News का Live Feed, यहाँ मिलेंगी छत्तीसगढ़ की हर बड़ी और ताज़ा खबरें। राजनीति, शिक्षा, रोजगार, अपराध, खेल और समाज से जुड़ी हर Breaking News अब आपको मिलेगी सबसे पहले और सबसे तेज़।

CG Top News | Chhattisgarh News Latest Hindi | Breaking News | CG Hindi News | छत्तीसगढ़ हिन्दी समाचार - NPG News
CG Top News | आप देख रहे हैं NPG News का Live Feed, यहाँ मिलेंगी छत्तीसगढ़ की हर बड़ी और ताज़ा खबरें। राजनीति, शिक्षा, रोजगार, अपराध, खेल और समाज से जुड़ी हर Breaking News अब आपको मिलेगी सबसे पहले और सबसे तेज़। बने रहिए छत्तीसगढ़ के No. 1 न्यूज़ पोर्टल NPG News के साथ और पढ़ते रहिए – CG Top News | Chhattisgarh News Latest Hindi | छत्तीसगढ़ हिन्दी समाचार।
छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, CG Top News, Latest Hindi Updates और Breaking News पाएं सबसे पहले। पढ़ें हर पल की अपडेट सिर्फ NPG News पर..........
Live Updates
- 21 Aug 2025 5:42 PM IST
CM Vishnudev Sai New: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बतौर मुख्यमंत्री अपने पहले विदेश दौरे पर जा रहे हैं। यह दौरा प्रदेश की उद्योग नीति, निवेश बढ़ाने और रोजगार सृजन के नजरिये से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
- 21 Aug 2025 5:41 PM IST
Bilaspur High Court News: प्राविडेंट फंड CMPF की राशि निकालने के एवज में कर्मचारी से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते सीबीआई ने दो कर्मचारियों को रंगेहाथों पकड़ा था। मामला सीबीआई के स्पेशल कोर्ट में चला। स्पेशल कोर्ट ने रिश्वतखोरी के आरोप में दोनों कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्तगी का आदेश देने के साथ ही डेढ़ साल की सजा और तीन हजार रुपये जुर्माना किया था....
- 21 Aug 2025 5:40 PM IST
छत्तीसगढ़ के एक लाख से अधिक शिक्षकों की नजरें आज सुबह से ही बिलासपुर हाई कोर्ट की ओर टिकी हुई है। क्रमोन्नति वेतनमान को लेकर अब से कुछ घंटों बाद हाई कोर्ट में एकसाथ 300 याचिकाओं पर सुनवाई होगी। शिक्षिका सोना साहू के प्रकरण में क्रमोन्नत वेतनमान के हाई काेर्ट के आदेश के बाद हाई कोर्ट में याचिकाओं की बाढ़ सी आ गई है।
- 21 Aug 2025 5:39 PM IST
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा प्रदेशभर में कर्मचारी हितों को लेकर बड़े पैमाने पर आंदोलन की रणनीति बनाई है। आंदोलन की सफलता को लेकर तब और दावा पुख्ता हो गया जब बुधवार को छत्तीसगढ़ के राजपत्रित अधिकारियों ने फेडरेशन के आंदोलन का समर्थन देने की घोषणा कर दी.....
- 21 Aug 2025 5:38 PM IST
CG Teacher Transfer: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने ऐसा साफ्टवेयर तैयार कराया है कि ट्रांसफर, पोस्टिंग के दलाल कुछ नहीं कर पा रहे। जाहिर है, जब भी शिक्षकों का ट्रांसफर होता था, स्कूल शिक्षा से जुड़े माफियाओं की चल निकलती थी। मगर इस बार डीपीआई ने ऐसी व्यवस्था की है कि गड़बड़झाला करने की कोई गुंजाइश नहीं बच गई है.....
- 21 Aug 2025 5:37 PM IST
BPL Card Scam in Bastar : बस्तर जिले में जब खाद्य विभाग ने बीपीएल राशन कार्डों की जांच शुरू की तो पाया गया की जिले के 98 हितग्राही वर्तमान में सरकारी नौकरी में उच्च पद पर कार्यरत हैं, फिर भी बीपीएल कार्ड से हर महीने मुफ्त राशन ले रहे थे......
- 21 Aug 2025 5:34 PM IST
Gariyaband News: जिला अस्पताल गरियाबंद से महिला गार्ड द्वारा मरीज को इंजेक्शन लगाने का मामला सामने आया है। कलेक्टर ने सीएमएचओ और सिविल सर्जन को नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब मांगा है।
- 21 Aug 2025 5:32 PM IST
CG Police Transfer: रायपुर। छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर में पदोन्न्त हुए 27 अधिकारियों को पोस्टिंग मिल गई है। अब से थोड़ी देर पहले डीजीपी अरुणदेव गौतम ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। नीचे देखिए सूची...
- 21 Aug 2025 5:30 PM IST
CG News: 130 पटवारियों को नोटिस, केंद्र सरकार की योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना पड़ा भारी
CG News: डिजीटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही बरतने वाले 130 पटवारियों को नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर सभी अनुविभागों के एसडीएम ने अलग-अलग आदेश जारी किए है।
- 21 Aug 2025 5:29 PM IST
CG BJP Politics: जिन विधानसभा सीटों में भाजपा हारी, ज्यादातर में निगम मंडल या संगठन का प्रतिनिधित्व नहीं है। रायपुर संभाग और दुर्ग संभाग की तुलना में बिलासपुर संभाग भेदभाव का शिकार हो गया है। सियासी पंडितों का मानना है कि बिलासपुर संभाग में ही प्रतिनिधित्व देकर संगठन को मजबूत करने की ज्यादा जरूरत है।










