Begin typing your search above and press return to search.

CG News: CM विष्णु देव साय का पहला विदेश दौरा, 10 दिन रहेंगे जापान-कोरिया में, तलाशेंगे निवेश के नए अवसर, जानिए CM का पूरा कार्यक्रम

CM Vishnudev Sai New: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बतौर मुख्यमंत्री अपने पहले विदेश दौरे पर जा रहे हैं। यह दौरा प्रदेश की उद्योग नीति, निवेश बढ़ाने और रोजगार सृजन के नजरिये से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

CG News: CM विष्णु देव साय का पहला विदेश दौरा, 10 दिन रहेंगे जापान-कोरिया में, तलाशेंगे निवेश के नए अवसर, जानिए CM का पूरा कार्यक्रम
X
By Ragib Asim

CM Vishnudev Sai New: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बतौर मुख्यमंत्री अपने पहले विदेश दौरे पर जा रहे हैं। यह दौरा प्रदेश की इंडस्ट्रियल पालिसी, निवेश बढ़ाने और रोजगार पैदा के नजरिये से बेहद अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री आज 21 अगस्त की सुबह रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इसके बाद 21 अगस्त की रात को दिल्ली से वे विदेश यात्रा पर निकल जायेंगे।

10 दिनों का विदेश दौरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का यह दौरा 21 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक चलेगा। इस दौरान वे जापान और दक्षिण कोरिया का प्रवास करेंगे।

  • 21 अगस्त सुबह : रायपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान।
  • 21 अगस्त: दिल्ली से जापान रवाना।
  • 21-29 अगस्त: जापान और दक्षिण कोरिया में निवेश व उद्योग जगत से मुलाकातें।
  • 29 अगस्त तक: सीएम के भारत लौटने की उम्मीद है।

इस यात्रा में उनके साथ प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी शामिल होंगे। सीएम विष्णु देव साय का यह विदेश दौरा केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि इसका मकसद छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश आकर्षित करना और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। प्रदेश सरकार चाहती है कि छत्तीसगढ़ को नई उद्योग नीति के जरिए एक ग्लोबल निवेश हब के रूप में प्रेजेंट किया जाए।

ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री साय जापान के ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो 2025 में शामिल होंगे। इस दौरान वे अंतरराष्ट्रीय उद्योगपतियों और कंपनियों से मिलेंगे। उनकी योजना है कि छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा, बिजली उत्पादन क्षमता और कृषि बेस्ड उद्योगों के बारे में निवेशकों को जानकारी दी जाए। सीएम साय ने कहा –“छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए अपार संभावनाएं हैं। हम प्रदेश की नई उद्योग नीति लेकर जा रहे हैं और उद्योगपतियों को यहां आने का आमंत्रण देंगे।”

राजनीतिक मायनों से भी अहम

बतौर मुख्यमंत्री यह विष्णु देव साय का पहला विदेश दौरा है। वे खुद को एक ऐसे नेता के रूप में स्थापित करना चाहते हैं जो केवल राजनीति नहीं, बल्कि आर्थिक विकास और बिज़नेस फ्रेंडली पालिसी पर भी ध्यान देता हो। यह कदम आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की साख को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करेगा।

सीएम विष्णु देव साय का यह विदेश दौरा छत्तीसगढ़ के लिए निवेश, रोजगार और विकास का नया अध्याय खोल सकता है। उनकी कोशिश होगी कि जापान और कोरिया के उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आकर्षित किया जाए और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी जाए।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story