Chhattisgarh News Today Live: खाट पर 4 किमी ले जाकर बचाई महिला की जान, पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, पढ़ें छत्तीसगढ़ की आज की बड़ी खबरें
Khat Ke Sahare Bachi Mahila Ki Jan: जगदलपुर: छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के अंदरूनी इलाके आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। जिसका जीता जागता उदाहरण गुड़ियापदर गांव से सामने आया है, जहां एक बीमार महिला को खाट पर लादकर 4 किलोमीटर पैदल चलकर उसे एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Khat Ke Sahare Bachi Mahila Ki Jan: जगदलपुर: छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के अंदरूनी इलाके आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। जिसका जीता जागता उदाहरण गुड़ियापदर गांव से सामने आया है, जहां एक बीमार महिला को खाट पर लादकर 4 किलोमीटर पैदल चलकर उसे एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Live Updates
- 13 Oct 2025 7:48 PM IST
CG Teacher News: नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व वित्त मंत्री ओपी चौधरी को पत्र लिखकर दीपावली से पहले प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को वेतन भुगतान करने की मांग की है।
- 13 Oct 2025 7:47 PM IST
Mini Truck Se Par Kraya Anicet: बलौदा बाजार: छत्तीसगढ़ में बारिश के कारण नदी और नाले लबालब भरे हुए हैं। इस बीच बलौदा बाजार जिले से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां एक मिनी ट्रक 30 से 40 लोगों को लेकर महानदी पर बने एनीकट को पार करते हुए दिखाई दिया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
- 13 Oct 2025 7:46 PM IST
CG Collector- SP Confrence 2025: कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कानून-व्यवस्था के साथ ही धर्मांतरण पर ब्रेक लगाने पर जोर दिया। उन्होंने बढ़ते अपराधों के लिए कई जिलों का जिक्र किया बल्कि एस
- 13 Oct 2025 7:45 PM IST
CG News: छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ियों ने विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। रायपुर के ब्रेगो और हेक्टर इक्वेस्ट्रियन क्लब का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश के युवा घुड़सवार जितेंद्र वेक और वेदिका शरण ने प्रतिष्ठित FEI चिल्ड्रन्स क्लासिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शीर्ष वैश्विक रैंकिंग हासिल की
- 13 Oct 2025 7:44 PM IST
Jua Khelte Juari Girftar: सारंगढ़-बिलाईगढ़: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस का जुआ-सट्टा और अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने 11 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा है, जिनके पास से भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है।
- 13 Oct 2025 7:43 PM IST
CG Education News: छत्तीसगढ़ में संचालित सेजेस विद्यालय के सक्रिय एवं कर्मठ प्राचार्य को नोड़ल प्राचार्य के रूप में नियुक्ति की जानी है। लोक शिक्षण संचालनालय DPI ने प्रदेशभर के DEO को पत्र लिखकर निर्देश जारी किया है। नोडल प्राचार्य की नियुक्ति के लिए डीपीआई ने डेडलाइन भी तय कर दिया है।
- 13 Oct 2025 7:42 PM IST
CG Teacher News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में डिजिटल सिग्नेचर की अनिवार्यता के नाम पर 50 लाख की ठगी का आरोप शिक्षक संघ ने लगाया है। संघ ने मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
- 13 Oct 2025 7:41 PM IST
Sapna Choudhary in Korba: डांसर सपना चौधरी के छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आयोजित कार्यक्रम में आयोजकों ने ही नशे में धुत्त होकर बवाल कर दिया। परफॉर्मेंस के बाद कमरे में सोने चली गई सपना चौधरी का दरवाजा तोड़ने की कोशिश करते हुए गाली गलौज की गई तथा गोली मारने की धमकी दी गई।
- 13 Oct 2025 7:40 PM IST
IED Blast Me Jawan Ghayal: बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों की ओर से लगाए IED में ब्लास्ट हुआ है, जिसकी चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- 13 Oct 2025 7:39 PM IST
Karwa Chauth Par Hatya Ka Khulasa: दुर्ग: छ्त्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में करवा चौथ की रात हुई युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या के पीछे की जो वजह सामने आई है वह बेहद हैरान कर देने वाली है।










