Begin typing your search above and press return to search.

Baloda Bazar News: लापरवाही की हदें पार! मिनी ट्रक से 40 लोगों को पार कराया एनीकट, एक चूक और....देखें VIDEO

Mini Truck Se Par Kraya Anicet: बलौदा बाजार: छत्तीसगढ़ में बारिश के कारण नदी और नाले लबालब भरे हुए हैं। इस बीच बलौदा बाजार जिले से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां एक मिनी ट्रक 30 से 40 लोगों को लेकर महानदी पर बने एनीकट को पार करते हुए दिखाई दिया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Baloda Bazar News: लापरवाही की हदें पार! मिनी ट्रक से 40 लोगों को पार कराया एनीकट, एक चूक और....देखें VIDEO
X

Baloda Bazar News

By Chitrsen Sahu

Mini Truck Se Par Kraya Anicet: बलौदा बाजार: छत्तीसगढ़ में बारिश के कारण नदी और नाले लबालब भरे हुए हैं। इस बीच बलौदा बाजार जिले से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां एक मिनी ट्रक 30 से 40 लोगों को लेकर महानदी पर बने एनीकट को पार करते हुए दिखाई दिया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मिनी ट्रक में 30 से 40 लोगों को लेकर पार किया एनीकट

दरअसल, गिधपुरी थाना क्षेत्र के अमेठी गांव में लापरवाही की हदें उस वक्त पार हो गई जब एक मिनी ट्रक 30 से 40 लोगों को लेकर महानदी पर बने एनीकट को पार करते हुए दिखाई दिया। थोड़ी सी चूक होती और मिनी ट्रक चालक के साथ ही 30 से 40 लोगों की जान पर बन आती। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ गए हैं।

एक चूक और हो सकता था बड़ा हादसा

बता दें कि बारिश के कारण महानदी लबालब भर गया है। इसी कड़ी में अमेठी गांव में महानदी पर बने एनीकट में पानी ऊपर से बह रहा था। तभी एक मिनी ट्रक 30 से 40 लोगों को लेकर वहां आ पहुंची और बिना किसी सुरक्षा और बिना लोगों को ट्रक से उतारे एनीकट पार करने लगी। इस दौरान अगर थोड़ी सी भी चुक होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

नदी पर सुरक्षा के कोई इंंतजाम नहीं

बताया जा रहा है कि हाल ही में स्थानीय प्रशासन की ओर से चेतावनी जारी की थी कि जब तक पानी पुल के ऊपर से बह रहा हो तब तक नदी पार न करें। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं और अपनी जान को जोखिम में डालकर नदी को पार कर रहे हैं। इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी पर सुरक्षा के कोई इंंतजाम नहीं किए गए हैं और न ही पुलिस की तैनाती की गई है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने मांग की है जब तक पानी पुल से ऊपर बह रहा है तब तक पुलिस की तैनाती की जाए।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story