Begin typing your search above and press return to search.

CG Teacher News: त्यौहार से पहले वेतन भुगतान की मांग: शिक्षक संघ ने वित्त मंत्री और सचिव को लिखा पत्र, दिवाली से पहले कर्मचारियों को वेतन भुगतान की मांग

CG Teacher News: नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व वित्त मंत्री ओपी चौधरी को पत्र लिखकर दीपावली से पहले प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को वेतन भुगतान करने की मांग की है।

CG Teacher News: त्यौहार से पहले वेतन भुगतान की मांग: शिक्षक संघ ने वित्त मंत्री और सचिव को लिखा पत्र, दिवाली से पहले कर्मचारियों को वेतन भुगतान की मांग
X
By Radhakishan Sharma

CG Teacher News: रायपुर। नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व वित्त मंत्री ओपी चौधरी को पत्र लिखकर दीपावली से पहले प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को वेतन भुगतान करने की मांग की है।

नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सीएम व वित्त मंत्री को लिखे पत्र को लेकर शिक्षकों के अलावा कर्मचारियों में इस बात की उत्सुकता जगी है कि संघ के पत्र के बाद सरकार का क्या रुख सामने आता है। संघ के अध्यक्ष ने सीएम व वित्त मंत्री के नाम पत्र में लिखा है कि 20 अक्टूबर 2025 को देश मे दीपावली का पर्व मनाया जायेगा। प्रदेश के कर्मचारियों को महीने के अंत मे तकरीबन 29 तारीख तक वेतन का भुगतान किया जाता है। दीपावली का त्योहार पहले है। त्योहार के पहले वेतन न मिलने के कारण प्रदेश के लाखों शासकीय कर्मचारियों को वेतन के अभाव मे दीपावली जैसे बड़े पर्व को बिना राशि के खाली जेब मानना पड़ेगा।




नवीन शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने मांग की है कि दीपावली जैसे महत्वपूर्ण व बड़े पर्व को देखते हुए दीपावली के पहले प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को वेतन भुगतान कर उनके घर मे खुशहाली लाएं। अगर ऐसा हुआ तो प्रदेश के शासकीय कर्मचारी और परिवार को खुशी-खुशी दीपावली पर्व मनाने का अवसर मिलेगा।

Next Story