वीडियो-कल शिक्षकों का सद्बुद्धि यज्ञ,परसों मांगों को लेकर सहायक शिक्षक करेंगे चक्काजाम

Update: 2021-12-18 16:00 GMT

रायपुर 18 दिसम्बर 2021। आज अपनी मांगो को लेकर पंथी नृत्य व कैण्डल मार्च करने के उपरांत कल शिक्षक सदभावना यज्ञ करेंगे। आज आंदोलन के 8 वे दिन शिक्षको ने कैंडल मार्च निकाला व नृत्य किया।

Full View

सरकार को वेतन विसंगति दूर करने के लिये सदबुद्धि देने हेतु कल सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद सोमवार को प्रदेश भर से पहुँचे शिक्षको ने राजधानी में चक्काजाम का निर्णय लिया है।

जाम के लिये प्रदेश भर से शिक्षक पहुँच चुके है और धरना स्थल में ही रात गुजार कर खाना बना कर खा रहे हैं। वेतन विसंगति दूर होने से पहले शिक्षक हटने को तैयार नही हैं।

Similar News