कालेज बंद रखने के निर्णय को कलेक्टर ने दूसरे ही दिन पलटा, कोविड़ प्रोटोकाल के तहत खोले जाएंगे कालेज

Update: 2022-01-05 14:19 GMT

बिलासपुर 5 जनवरी 2022। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डाॅ0 सारांश मित्तर द्वारा कोरोना महामारी के तेजी से बढ़ते संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु समस्त स्कूल एवं कालेजों को विद्यार्थियों हेतु बंद रखे जाने के संबंध में कल ही आदेश प्रसारित किया गया था। इस आदेश के जारी होने के दूसरे ही दिन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए बिलासपुर जिले में स्थित काॅलेजों को कोविड प्रोटोकाॅल का पालन किये जाने की शर्त पर खोले जाने की अनुमति प्रदान की कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा प्रदान की गई हैं।

Tags:    

Similar News