सीएसवीटीयू से संबद्ध इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक कालेजों में होगी ऑनलाइन परीक्षा
रायपुर 10 जनवरी 2022 - छतीसगढ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन परीक्षा करवाने का निर्णय लिया हैं. बढ़ते कोरोना के मद्देनजर ऑनलाइन परीक्षा करवाई जायेगी. स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्व विद्यालय के अंतर्गत प्रदेश भर में संचालित लगभग 50 इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक कालेज आते हैं. इस सेमेसटर की परीक्षाएँ अब ऑनलाइन मोड़ में संपन्न होंगी.