राजनांदगांव 1 नवम्बर 2021। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस एवं अवकाश के चलते आज दिनांक 01 नवम्बर 2021 को एन.पी.एस. के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया। केंद्र सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2004 से तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1 नवंबर 2004 से नवीन अंशदायी पेंशन योजना एन.पी.एस. लागू की गई है। नवीन पेंशन योजना बाजार आधारित योजना है, इस योजना से सेवानिवृत्त होने वाले एन.पी.एस. कर्मचारी को अल्प पेंशन का भुगतान हो रहा है, जिससे बुढ़ापे में उनका गुजर-बसर अत्यंत पीड़ादायक होता जा रहा है। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले छत्तीसगढ़ के 2 लाख 80 हजार कर्मचारी वर्तमान में लागू एन.पी.एस. के स्थान पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हैं।
इसी तारतम्य में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जिला राजनांदगांव द्वारा राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जिला-राजनांदगांव के गोपी वर्मा के नेतृत्व में अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को लेकर हनुमान मंदिर इमाम चौक मे बैठक कर माननीय प्रधानमंत्री, माननीय राज्यपाल,माननीय मुख्यमंत्री छ. ग.शासन, मुख्य सचिव के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया।
ज्ञापन सौपने वालो में जिला संयोजक गोपी वर्मा, प्रांतीय सह संयोजक बाबूलाल लाडेे, जिला सहसंयोजक जीवन वर्मा, ईश्वर मंडावी,हंस मेश्राम, देवेंद्र साहू,मनोज वर्मा, राजेश साहू,संदीप साहू,ब्लॉक संयोजक गिरीश हिरवानी, दिनेश कुरेटि,अनिल शर्मा,महेश ठाकुर सहित प्रोफेसर संघ दिग्विजय कॉलेज के अन्य शिक्षक गण उपस्थित थे।